नन्हा सपना
नन्हे हाथों में किताब,
आँखों में मुस्कान।
पढ़-लिखकर तू एक दिन,
बढ़ाना अपना मान।।
खेलो-कूदो, पढ़ो खूब,
करना अच्छे काम।
मेहनत करके एक दिन,
रोशन करना नाम।।
मीठे बोलो, सच बोलो,
सबका रखना ध्यान।
मिल-जुलकर तुम रहना,
बनना नेक इंसान।।
— डॉ. प्रियंका सौरभ
