कविता
तेरे एहसास की खुशबू मेरी हर सांस में बसती है,
तू जब मुस्कुराती है, मेरी दुनिया भी हंसती है।
तेरी एक झलक से दिल को सुकूं मिल जाता है,
सूखे हुए अरमानों का भी जैसे फूल खिल जाता है।
तुझे सोचूं तो चेहरे पर महकती मुस्कान आती है,
तेरी बातें मेरे तन्हा पलों में काम आती हैं।
न चाहत किसी और की, न कोई ख़्वाहिश बाकी है,
तू साथ है मेरे, बस इतना ही काफी है।
तेरी आँखों की गहराई में डूब जाने का जी चाहता है,
ज़िंदगी की हर खुशी तुझे सौंप जाने का जी चाहता है।
तू मेरा आज है, मेरा कल है, मेरा मुक़द्दर है,
इस बहते हुए इश्क़ का तू ही समंदर है।
तमाम उम्र तेरे नाम का चिराग जलाएंगे,
वादा है हर मोड़ पर तेरा साथ निभाएंगे।
अगर माँगे खुदा मुझसे मेरी सबसे हसीन आरज़ू,
तो हम हाथ जोड़कर सिर्फ तुझे ही माँग आएंगे।
—- हेमन्त सिंह कुशवाह
