प्रो. शरद नारायण खरे को “हैरिटेज शिक्षक सम्मान”
मंडला-शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के इतिहास के प्राध्यापक व वर्तमान के प्राचार्य प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे जो एक अच्छे इतिहासकार होने के साथ ही कुशल वक्ता,अनेक कृतियों के रचयिता कवि-लेखक व सुपरिचित गायक भी हैं,को इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज”(इंटैक), चैप्टर मंडला द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजन में न केवल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, बल्कि उनकी 43 वर्षीय महाविद्यालयीन शिक्षकीय सेवा, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यों, धरोहर-संरक्षण, प्राचार्य के रूप में उत्तम प्रशासकीय कार्यकाल की श्रेष्ठता व समर्पण पर उनका तिलक वंदन कर, पुष्पहार पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंटकर कार्यक्रम-अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल,सेवानिवृत जिला शिक्षाधिकारी के कर कमलों से श्री राजेश क्षत्री, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक व अरुण कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष इंटैक इकाई के साथ मिलकर गरिमापूर्वक सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने उनकी कर्तव्यपराणता, ईमानदारी, सरलता, कर्त्तव्यपरायणता एवं बौद्धिक विशिष्टता की खुलकर प्रशंसा की।
