इतिहास

सरलता, विनम्रता, कर्मठता, नियमबद्धता, दृढ़निश्चयता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्रीजी

जैसा आप सभी जानते हैं आज 2 अक्टूबर को दो महान विभूतियों का जन्मदिन है। एक हैं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी तो दूसरे हैं सादगी के प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री जी।

आप यह भी जानते होंगे कि शास्त्रीजी गाँधीजी को अपना गुरु मानते थे और उन्हीं से उन्होंने सादगी और देश के प्रति प्रतिबद्धता सीखी।एक बार उन्होंने गाँधीजी के लहजे में ही कहा भी था कि “मेहनत प्रार्थना के ही समान है” ।

यह सर्वविदित है कि भारत के महत्वपूर्ण नेताओं मे से एक, सच्चे देशभक्त,अति ईमानदार, सादगी के प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री जी से सम्बन्धित अनेकों ऐसे वाकये हैं जिससे हँसमुख स्वभाव वाले शास्त्रीजी की सादगी के अलावा विनम्रता, कर्मठता, सरलता, नियमबद्धता, दृढ़निश्चयता वगैरह स्पष्ट झलकती है। आज उनको नमन करते हुये आप सभी के साथ मैं यहाँ एक ऐसा वाकया प्रस्तुत कर रह हूँ जिससे भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान रखने वाले शास्त्रीजी के हँसमुख स्वाभाव और निःस्वार्थ सेवा भावना दोनों ही एक साथ जानने को मिलेंगे |

एक बार लाल बहादुर शास्त्रीजी को लोक सेवा मंडल का सदस्य बनाया गया | लेकिन शास्त्रीजी बहुत संकोची थे वे कभी नहीं चाहते थे की उनका नाम अखबारों में छपे और लोग उनकी प्रसंशा और स्वागत करे | एक बार शास्त्री जी के मित्र नें उनसे पूछा, “शास्त्री जी! आप अख़बारों में नाम छपवाने में इतना परहेज़ क्यों करते हैं |

शास्त्री जी मुस्कुराए और बोले, “लाला लाजपत राए जी ने मुझे लोक सेवा मंडल के कार्यभार को सौंपते हुए कहा था की, लाल बहादुर ! ताजमहल में दो तरह के पत्थर लगे हैं| एक बढ़िया संगमरमर के पत्थर हैं, जिन्हें दुनियां देखती है और प्रशंशा करती है | और दुसरे ताजमहल की नींव में लगे हैं जो दिखते नहीं और जिनके जीवन में अँधेरा ही अँधेरा है | लेकिन ताजमहल को वे ही खड़ा किए हुए है | लालजी के ये शब्द मुझे हमेशा याद रहते हैं और मैं नींव का पत्थर बना रहना चाहता हूँ |

इस वाकये के द्वारा शास्त्रीजी ने अपने सभी चाहने वालों को “नि:स्वार्थ भाव से ज़िन्दगी में दिखावे से बचकर वो कार्य करना चाहिए जो असल में ज़रूरी है” का सन्देश बड़े ही स्पष्टता से दे दिया।

उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

— गोवर्द्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू’

गोवर्द्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू'

जय नारायण ब्यास कॉलोनी बीकानेर / मुम्बई 7976870397 / 9829129011 [W]

Leave a Reply