अंतस्: 86वीं काव्य गोष्ठी

अनवरत मासिक गोष्ठियों की श्रृंखला में अंतस् की 86वीं गोष्ठी पूर्ण भव्यता से 28सितंबर 2026 को सम्पन्न हुई।
कला और संस्कृति की ध्वजवाहक कवयित्री डॉ कात्यायनी पूर्णिमा शर्मा जी की अध्यक्षता में, पूनम माटिया के इन्द्रधनुषी संयोजन, संचालन में गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवयित्री सोनम यादव द्वारा वाणी वंदना से हुआ।
डॉ नीलम वर्मा, डॉ दिनेश कुमार शर्मा, श्री मनोज कामदेव, श्री अनिल कपूर, , डॉ मीना शर्मा, श्रीमती पूजा चौहान,श्रीमती ज्योति जुल्का, श्रीमती प्रेरणा और डॉ सरिता गर्ग ने भी शानदार काव्य पाठ से गोष्ठी को रोचक और अविस्मरणीय बनाया।
अंतस् के संरक्षक श्री नरेश माटिया, श्री कंवल कोहली और जयपुर से श्री लक्ष्मण बतौर सजग काव्य- रसिक श्रोता अपनी उपस्थिति से उत्साह वर्धन किया।
