गीत/नवगीत

आका की चौखट

कलम हुई मजबूर जब, बिकने लगा विचार।
आका की चौखट बनी, लेखक का दरबार॥

कलम उठी जो प्रश्न पर, कर देते खामोश।
आका की जयकार में, डूब गया आक्रोश।
गुट के अपने देव हैं, अपने ही गुणगान।
अपने अभिनंदन करे, अपने ही सम्मान।
योग्य कलम को मौन कर, झूठी जय-जयकार।
आका की चौखट बनी, लेखक का दरबार॥

गुट के आगे झुक गई, प्रतिभा की पहचान।
चापलूस की वाह ही, बन बैठी सम्मान।
योग्य कलम ठुकरा रहे, बाँटे झूठे मान।
चमचों के जयघोष में, दबा यूँ स्वाभिमान।
कलम हुई मजबूर जब, बिकने लगा विचार।
आका की चौखट बनी, लेखक का दरबार॥

मंच वही, सम्मान वह, चेहरे बारंबार।
नई कलम की राह में, बैठे पहरेदार।
जिसकी जैसी पहुँच है, वैसा उसका मान।
कोने में प्रतिभा पड़ी, झूठा जय-जय गान।
सिंहासन साहित्य के, विराजे चाटुकार।
आका की चौखट बनी, लेखक का दरबार॥

पुरस्कार की दौड़ में, रिश्ते बने प्रमाण।
बाहर प्रतिभा धूप में, भीतर झूठी शान।
मंच वही, चेहरे वही, वही पुराना खेल।
नई कलम के भाग में, केवल धक्के-ठेल।
शब्द अगर बिकने लगें, कैसे बचे विचार।
कलम हुई मजबूर जब, बिकने लगा विचार॥

साहित्य की अस्मिता, माँगे निर्भय लेख।
कलम कभी ये ना बिके, सच का लिखे विवेक।
गुटबंदी के पार हो, प्रतिभा का संसार।
शब्द बने आवाज़ ये, सुने सच की पुकार।
कलम रहे आज़ाद तो, जीवित रहे विचार।
आका की चौखट न हो, लेखक का दरबार॥

कलम हुई मजबूर जब, बिकने लगा विचार।
आका की चौखट बनी, लेखक का दरबार॥

— डॉ. सत्यवान सौरभ

*डॉ. सत्यवान सौरभ

✍ सत्यवान सौरभ, जन्म वर्ष- 1989 सम्प्रति: वेटरनरी इंस्पेक्टर, हरियाणा सरकार ईमेल: satywanverma333@gmail.com सम्पर्क: परी वाटिका, कौशल्या भवन , बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045 मोबाइल :9466526148,01255281381 *अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ में समान्तर लेखन....जन्म वर्ष- 1989 प्रकाशित पुस्तकें: यादें 2005 काव्य संग्रह ( मात्र 16 साल की उम्र में कक्षा 11th में पढ़ते हुए लिखा ), तितली है खामोश दोहा संग्रह प्रकाशनाधीन प्रकाशन- देश-विदेश की एक हज़ार से ज्यादा पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशन ! प्रसारण: आकाशवाणी हिसार, रोहतक एवं कुरुक्षेत्र से , दूरदर्शन हिसार, चंडीगढ़ एवं जनता टीवी हरियाणा से समय-समय पर संपादन: प्रयास पाक्षिक सम्मान/ अवार्ड: 1 सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन पुरस्कार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी 2004 2 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड काव्य प्रतियोगिता प्रोत्साहन पुरस्कार 2005 3 अखिल भारतीय प्रजापति सभा पुरस्कार नागौर राजस्थान 2006 4 प्रेरणा पुरस्कार हिसार हरियाणा 2006 5 साहित्य साधक इलाहाबाद उत्तर प्रदेश 2007 6 राष्ट्र भाषा रत्न कप्तानगंज उत्तरप्रदेश 2008 7 अखिल भारतीय साहित्य परिषद पुरस्कार भिवानी हरियाणा 2015 8 आईपीएस मनुमुक्त मानव पुरस्कार 2019 9 इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ रिसर्च एंड रिव्यु में शोध आलेख प्रकाशित, डॉ कुसुम जैन ने सौरभ के लिखे ग्राम्य संस्कृति के आलेखों को बनाया आधार 2020 10 पिछले 20 सालों से सामाजिक कार्यों और जागरूकता से जुडी कई संस्थाओं और संगठनों में अलग-अलग पदों पर सेवा रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, दिल्ली यूनिवर्सिटी, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 9466526148 (वार्ता) (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) 333,Pari Vatika, Kaushalya Bhawan, Barwa, Hisar-Bhiwani (Haryana)-127045 Contact- 9466526148, 01255281381 facebook - https://www.facebook.com/saty.verma333 twitter- https://twitter.com/SatyawanSaurabh

Leave a Reply