कविता

कविता

दिल के तारों को जो छू ले, वो हसीन एहसास है प्यार,
बिना कहे जो सब समझ ले, वो खूबसूरत जज़्बात है प्यार।
नाराज़गियों में भी जिसमें छुपी रहे एक मिठास,
हर लम्हे को जो यादगार बना दे, वो प्यारा सा साथ है प्यार।
​तेरे मुस्कुराने से खिल उठती है मेरी ये दुनिया,
तेरी बातों में ही तो बसती है मेरी सारी खुशियां।
पास हो तुम तो लगता है मुकम्मल है हर एक सपना,
दूर होकर भी जो दिल के सबसे करीब रहे, वो एहसास है अपना।
​ना किसी शर्त की बंदिश, ना कोई झूठा दाव,
प्यार तो बस एक ठहराव है, एक सुकून भरा छांव।
ख्वाइश बस इतनी सी है कि उम्र भर ये सिलसिला चले,
हर जन्म में मुझे तेरा ही साथ और तेरा ही प्यार मिले।
——- हेमन्त सिंह कुशवाह

हेमंत सिंह कुशवाह

राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश विकलांग बल मोबा. 9074481685

Leave a Reply