कुण्डली/छंद

रोला छंद

ले आडंबर आड़, दिखावा खूब रचाते।

धारे साधक वेष, जाल भ्रम का फैलाते।।

चमत्कार पाखंड़, धर्म ध्यानी वे बनते।

शतरंगी चल चाल, ठगी जनता से करते।।

मदिर पवन अलमस्त, बाग में कलियाँ डोलें।

भ्रमर सुनाए गीत, तितलियाँ हिय हिंड़ोले।।

सुरभित रम्य बहार, प्रेम धुन मधुर रचाए।

आह्लादित आनंद, छटा अनुपम छलकाए।।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८