गीतिका/ग़ज़ल

ढलता हुआ सूरज

शाम हुई तो सूरज सोचे,
सारा दिन बेकार जले थे ।

थके बैठ मुसाफिर सोचे,
क्यों जिंदगी से हार चले थे ।

किसके इशारों पे शाम ढले,
किस के इशारों पे सूर्य चले थे ।

अब ढलता हुआ सूरज है,
इक सपना था जब चले थे ।

कोहरे है शाम है तन्हाई है,
दिन का उजाला जब चले थे ।

रेल का डब्बा सा जिंदगी,
मेला जैसा मगर अकेले थे ।

रोजी रोटी में निकला अभागा,
वो शहरों ने मुझे खूब छले थे ।

जिंदगी खत्म हो चली चलकर,
खत्म न हुई जो पटरी पे चले थे ।

मेरी तरह सूरज भी थक चुका है,
नई प्रभात से भरे जब निकले थे ।

— मनोज शाह ‘मानस’

मनोज शाह 'मानस'

सुदर्शन पार्क , मोती नगर , नई दिल्ली-110015 मो. नं.- +91 7982510985