न्याय मशाल : नवी पिल्लई को नमन
जिसने अन्याय के आगे झुकना नहीं सीखा,
जिसने अत्याचारों के आगे रुकना न सीखा।
मानवता की पीड़ा को अपना दर्द है बनाया,
नवी पिल्लई ने देखों न्याय का दीप जलाया।
दक्षिण अफ्रीका की धरती से उठी है आवाज़,
इसमें साहस, संकल्प और न्याय का आगाज़।
रंगभेद की दीवारों से जब इंसानियत कराहती,
तब उनके संघर्ष की लौ अंधेरों से लड़ जाती।
न थी सत्ता की चाहत, न शोहरत का अरमान,
उनके लिए सर्वोपरि था मानवता का सम्मान।
उसने कानून की ताकत को हथियार बनाकर,
हर बार लड़ीं वो लड़ाई अन्याय को मिटाकर।
न्यायालयों के गलियारों में उनकी पहचान बनी,
पीड़ितों की आँखों में उम्मीद की मुस्कान बनी।
महिलाओं के अधिकारों की बुलंद आवाज़ रहीं,
कमज़ोरों के हक़ में संघर्ष का आगाज़ है सही।
— संजय एम तराणेकर
