बच्चों के जीवन के पड़ाव
पहला पड़ाव
जन्म से लेकर 12 साल तक मां बाप बच्चों को डांट डपट कर अपनी बात मनवा लेते हैं।
दूसरा पड़ाव
12साल के बाद बच्चे को टोका-टाकी गलत लगने लगती है वो आजादी चाहता है और यही से वो उम्र शुरू होती है जब बच्चों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।
12से 20तक बच्चा खुद को समझदार और काबिल महसूस करने लगता है वो अपने निर्णय खुद लेना चाहता है बिना किसी दखलअंदाजी के।
तीसरा पड़ाव
20साल बाद बच्चे को जिम्मेदारियों का एहसास होने लगता है। रिश्तों को कैसे निभाना है उसे पता चलने लगता है।
यहां से सिलसिला शुरू होता है मां बाप को अपनी जिम्मेदारियों का बोझ कम करने का।
और यही नहीं यहां से एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मां बाप पर आती है और वो होती है खुद की अपनी जिम्मेदारी स्वयं की देखभाल स्वयं की चिंता ।।
— प्रीती श्रीवास्तव
