कविता

माँ स्कंदमाता : ममता, शक्ति और ज्ञान की दिव्य ज्योति

माँ के पाँचवें रूप स्कंदमाता से मिलता ज्ञान-प्रकाश,
संतान-सुख, समृद्धि, शांति का मिलता शुभ आशीर्वाद।
चारों दिशाओं में महिमा गूँजे, भक्ति का हो विस्तार,
माँ की कृपा से मंगलमय हो, संपूर्ण विश्व-संसार॥

सिंहवाहिनी, कमलासना, मुख पर शीतल कांति है,
चार भुजाओं में शक्ति, करुणा, ममता की आभा न्यारी है।
गोद में स्कंद विराजें, अधरों पर आशीष सजे,
माँ स्कंदमाता के चरणों में, सुख-शांति की फुलवारी है॥

शिव-सुत स्कंद ने धारण किया, जब धर्म-रक्षा का भार,
तारकासुर के दर्प को तोड़, किया देवों का उद्धार।
माँ की ममता, शक्ति, प्रेरणा, बनी विजय का आधार,
अधर्म मिटा, धर्म विजय हुआ, गूँजा जय-जयकार॥

माँ की पूजा से मिलता है, ममता का वरदान,
मन के भीतर जाग उठता, विवेक और ज्ञान।
माँ के संग बाल स्कंद की भी, आराधना हो जाती,
श्रद्धा से झुकने वाले को, मिलता कृपा-निधान॥

सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री, ज्ञान-ज्योति का धाम,
अज्ञान-तिमिर हर लेतीं, जो जपते माँ का नाम।
विशुद्ध चक्र में ध्यान लगाकर, साधक करे पुकार,
माँ की कृपा से अंतर्मन में, खिल उठता उजियार॥

पीले पुष्प चढ़ाएँ माँ को, श्रद्धा का सम्मान,
केले, खीर और हलवे से, करें भक्ति-अर्पण महान।
मंत्र-जपों से गूँज उठें जब, मंदिर और द्वार,
स्कंदमाता कृपा बरसाएँ, सुखमय हो संसार॥

हे जगजननी! तेरी ममता, जीवन का आधार,
तेरी करुणा से खिलता है, आशा का संसार।
गोद में स्कंद, नयन में करुणा, मुख पर दिव्य प्रकाश,
माँ स्कंदमाता! भक्तों के, पूर्ण करो विश्वास॥

— रूपेश कुमार

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com