जीने का हुनर
जिंदगी को सरलता से भी
हम जी सकते हैं
बिना तड़क-भड़क के
सादगी में भी रह सकते हैं
बिना अकड़ के भी लोग
जिंदगी को सुसज्जित कर सकते हैं
मधुर शब्दों में बात करके
जीने का हुनर जिंदा रख सकते हैं
किसी के कपड़े फाड़कर
हम अपना तन थोड़ी ढक सकते हैं
कोमल भावों से जीवन भरना सीखो
नये-नये रंगों से भरकर
जीवन को सतरंगी कर सकते हैं
यही जीवन जीने का सच है
बाकी सब हवा में झूठे लहराना है
— जयचन्द प्रजापति ‘जय’
