डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ सम्मानित
हिसार। हरियाणा के शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान केंद्र में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में देशभर के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
