दशहरा पर्व : सत्य की विजय
दशहरा आया खुशियाँ लाया,
सत्य-विजय का पर्व सुहाया।
राम ने रावण को हराया,
धर्म का उज्ज्वल दीप जलाया।
बुरे विचारों को दूर भगाएँ,
मन में सद्गुण फूल खिलाएँ।
झूठ, अहंकार से नाता तोड़ें,
सच्चाई की राह न छोड़ें।
मिल-जुलकर हम कदम बढ़ाएँ,
प्रेम, दया का पाठ पढ़ाएँ।
मन के रावण को हराना है,
अच्छा इंसान बनकर दिखाना है।
— गोपाल कौशल भोजवाल
