विजय का पर्व
ढोल नगाड़े बजते देखो, दशहरा पर्व है आया,
सत्य की जीत का संदेशा, बच्चों के मन को भाया।
राम ने रावण को मारा, बुराई का अंत कराया,
धर्म की पताका फहराई, दुनिया को पाठ पढ़ाया।
दस सिर वाला रावण देखो, अहंकार में चूर था,
राम के बाण से गिरा धरा पर, घमंड उसका दूर था।
आओ बच्चों शपथ लें हम, सत्य की राह अपनाएंगे,
झूठ, कपट और ईर्ष्या को, मन से दूर भगाएंगे।
पुस्तक, कलम और ज्ञान की, ज्योति जलाएंगे,
राम जैसे आदर्शों को, जीवन में अपनाएंगे।
रावण दहन की लपटें कहतीं,बुराई जल जाती है,
अच्छाई की जीत हमेशा, जग में गूंज जाती है।
— गोपाल कौशल भोजवाल
