एशियन पैरा गेम्स 2026
जारी है जापान के नागोया में पॉंचवे एशियन पैरा गेम्स,
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वहॉं पर हुनर बाज कीमती जेम्स,
जीत का लिए संकल्प और भीतर श्रमसाध्य तेजस्विनी धुनी रमा,
दनादन प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं मजबूत कदम जमा ।
उनमें से पुरुषों की भाला फेंक खेल के हैं ये श्री रिंकू हुड्डा,
स्वर्ण जीत मॉं को श्रद्धांजलि अर्पित की भरा मन के दर्द का गड्ढा,
अब तक भारत ने चटकाए कई सारे स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक,
महक रही है जापान की गलियों में भारत के जांबाजों की महक ।
देख रहा है विश्व भारत का हर एक क्षेत्र में छाया जो दबदबा,
संकल्प और समर्पण का रंग चुनौतियों से टकराने का जज्बा,
जिन्होंने ज़िंदगी से प्यार किया उसको हर हाल में स्वीकार किया,
दर्द को मुस्कुरा कर अपना लिया और सपनों को फिर साकार किया ।
जिंदगी यही सीख पग-पग पर देती या तो गमों का बस रो रोना,
यहॉं है बेहतर भूल कर भूत को आज में सुंदर खुशियॉं पिरोना,
उठतीं-गिरती इस काल की धारा में सुख-दुख की अनगिनत ये लहरें,
कमाया भी लुटाया भी “आनंद” उन्होंने जो राहों में न ठहरें ।
जग को बस जीत का रंगारंग जश्न दिखाई और सुनाई देता,
हर किसी को परंतु जीत के पीछे छुपा गम महसूस नहीं होता,
जो प्रकट करें आभार जिंदगी उस पर अमृत सदाबहार बरसाती,
जिंदगी को दुआएं ही वरदानी सौभाग्य के फूलों से सजाती ।
— मोनिका डागा “आनंद”
