हास्य व्यंग्य

चमड़ी जाएं,दमड़ी न जाएं?

जब सरकारी आदमी थे तब सर्कल में जेब में हाथ नहीं डालने वाले को चामठा,मट्ठा,चीठा, कंजूसड़ा,जैसे मारूं शब्द खूब चलते थे।चलते क्या,बुमराह की रफ्तार से दौड़ते थे।इसका डायरेक्ट मतलब कंजूसी से था और सीधा संबंध रुपयों के खर्चे से होता था।मेरा यार बोंदर, बेहद मितव्ययी,कम खर्च,जेब में हाथ न डालने वाला चीठा शंकर था।सब करा लो परंतु खर्च नहीं करना,इस ब्रह्म वाक्य पर चलता,अनुशरण करता।ज्यादा पुराने लोग उस जमाने में बकते “चमड़ी जाए पण दमड़ी नही?कुछ ऐसे नराधम को कंजूस,मक्खीचूस के सम्मान से भी नवाजते थे।लोग फिकरे कसते उसको खर्चे का मत बोलो नही तो मर जाएगा।वो शरीर कष्ट झेल लेगा परंतु रुपया नही खरचेगा?कंजूसी एक महान कला है।हमारे देश में इसके हजारों अनुयायी मिल जाएंगे।इनके क्रियाकलाप देखते हुए इन्हें भारत रत्न की उपाधि दी जानी चाहिए।कंजूसी वह प्रक्रिया है जिसमे दोयम दर्जे का आदमी ,कुछ समय में खास बन सकता है?उसकी औकात बढ़ा सकता है।अंत में वो अमीर बन सकता है?वह दस रुपये भी कलेजे पर जंगी भाटा रखकर ख़र्चता है।उसकी नजर में बाजार की हर चीज बेहद महंगी,हानिकारक है।बस घर की बनी वही वस्तु सस्ती,शुध्द,फायदेमंद व जोरदार है।इस राग का व्यक्ति सौ फीसदी अपना बटुआ घर ही भूलता है।वह भुगतान के समय हाथी के सिर से सींग की तरह अक्सर गायब रहता है।वह शादी में हमेशा लिफाफा देना भूलता है।चामठा इंसान पेस्ट का किरचा-किरचा उपयोग करता है, हा यार पैसा लगा है इसमें,बड़बड़ाकर उसके ट्यूब को काटकर ,शैम्पू में पानी मिलाकर ,साबुन को कागज की तरह पतला कर अंत में शौचालय में हाथ धोने में काम लेता है।नए युग का लीचड़ मनख चाय में तो शक्कर कम डालता ही है परंतु अब पड़ौसी का बायफाय, ओटीटी,सब्सक्रिप्शन, दूसरों के नेटवर्क पर फोकट में ज्ञान बघारता है।इंदौरी कंजूस भाई दोस्त को पोहे-जलेबी खिलायेगा और खुद को “फास्ट” बताएगा।बनती गरम सेव की सुगंध को सूंघकर उसकी खुशबू से ही पेट भरता है?किसी को जीमाएगा तो पहले ही कहेगा मैं तो सिर्फ दो चपाती ही खाता हूं,मेरी भूख,भोजन क्षमता भोत कम है।मक्खीचूस इंसान न खुद खाता है न साथ वालों को जीमने देता है किंतु उसका बेटा दस मिनट में लाखों का मोबाइल खरीद डालता है और पिता अपनी जमा पूंजी से खटाक दनी से पैसा खर्चता है।वह रिचार्ज का पूरा पैसा वसूलता है।कंजूसी बुरी बात नहीं सुपरपॉवर है।यह गुण आया तो सात पुश्तो को तार जाता हैं।ऐसा मनख कचोरी में दस बार चटनी डलवायेगा,वाट्सएप पर फोकट में मेसेज करेगा।कंजूस कहेगा पैसा हाथ का मैल है किंतु खुद के हाथ का मैल नही छोड़ेगा?भोजनालय में पानी,सब्जी,चटनी फोकट की चींजे खूब खाएगा।जीवनभर दोस्तों से कहता रहेगा यार तू दे दें अभी,मैं बाद में दे दूंगा और बाद कभी आता नही?चायपत्ती बार-बार उपयोग करेगा।बरसात में बाईक के पहिये निकाल कर रखेगा।मुफ्त के धनिया के लालच में सब्जी खरीदेगा।मितव्ययता अच्छी है पर कुछ सीमा तक?यह वह योगक्रिया है जिसे हर देशवासी बचपन से सीखता है।इसलिए मुहावरा बना है”बूंद बूंद से घट भरें”।कंजूसी दो तरह की होती है।राष्ट्रीय कंजूस वो जो माचिस की सींक से अगरबत्ती जलाकर गैस जलाएगा फिर दांत खुरचेगा?बीड़ी सुलगायेगा,एक तीली से दस काम सलटायेगा?भावनात्मक, संवेदनशील कंजूस किसी की भी प्रशंसा खुलकर नही,नापतौल कर करेगा।आधुनिक चामठे लोग पड़ौसी का हॉटस्पॉट, रिचार्ज से काम निकालेगा।नेटफ्लिक्स यार का फोकट का ज्ञान खुद का।खुद का उपवास का बहाना बनाकर देखेगा और उसकी आत्मा तृप्त हो जाएगी।हींग लगी न फिटकरी,रंग आया चोखा,मन में बुद्बुदायेगा।चामठा मनख जीवन भर जोड़ता ,अपने अरमानों को फोड़ता,इच्छा को मोड़ता,दूसरों के पैसों पर चीमटी खोड़ता?अपनी अभिलाषाओं को तोड़ता है।मक्खी घी में गिरी तो उसे निचोड़ी,साली घी पी गई,और वो भी शुद्ध?कंजूसी ,सेहत,बजट,जेब के लिए अच्छी है किंतु रिश्तों के लिए विष है।बड़े मितव्ययी को लोग कंजूसम शिरोमणी, चामठ भूषनम,चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाये मानने लगते है।यह पुराना स्टार्टअप है बिना फंड के चलता है।लाभ सौ फीसदी खरा है।इस साल का मानक कंजूस वह जो शादी से बच्चों के लिए मिठाई पैक कर ले जाएगा।पोहे में सेव कम डलवा कर पोहे बढवायेगा क्योंकि सेव महंगी, पोहे सस्ते है।निचोड़ ये है कि कंजूसी करो,चामठापना करों पर इतना नही की कफ़न में भी जेब तलाशने लगो?मेरे भेरुदादा ढलान पर बाईक बंद कर के पेट्रोल बचाते हैं और दूसरे की फटफटी हो तो बीस किमी “हवा पलटे”हेतु जाते है।अपनी जेब पर बचत का फार्मूला,दूसरे के पॉकेट पर खर्चने का गुनतारा लगाते है।सरकार मितव्ययिता वापरती है और पेट्रोल की कारों की जगह विधुत कार चलाकर उतने पैसों की बिजली ख़र्चती है?मंत्री के काफले पर दस की जगह आठ वाहन लेजाकर इर्धन बचाती है?पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों रुपए का वृक्षारोपण कर अरबों रुपए का वातावरण बिगाड़ते है और करोड़ो रूपये का प्रदूषण बढाते है।विधुत,पानी बचाने की अपील कर सरकारी नुमाइंदे चार गुणा बिजली फूंक कर दुगुना पानी उजाड़ते फिरते हैं।पानी बचाने की अपील कर खुद मंत्रियों के बंगलों के नल दिनभर फालतू चलते रहते है और पानी बहाकर जल बचाते हैं।

— दिनेश गंगराड़े

दिनेश गंगराड़े

निपानिया, इंदौर, मप्र