सरताज़, गुरूर में मगरूर
यूं दलेर बने थे कभी मंचों के सरताज,
जब वे गाते थे कभी सुरों में आवाज़।
ज़बरदस्त नाम कमाया, शोहरत पाई,
फिर क्यों अपनी “सुध-बुध” बिसराई?
कभी तालियों से गूँजता उनका मंच,
हर एक दिल में बजा था उनका पंच।
लेकिन जब अहंकार चढ़ता सिर पर,
तो विवेक जा बैठता किसी कोने पर।
शराब का सुरूर हैं, शोहरत का नशा,
इंसान का तो बना ही देता है तमाशा।
जो यहाँ दूसरों को हँसाने आ निकले,
खुद ही उपहास के पात्र बन निकले।
— संजय एम तराणेकर
