दिल्ली में कवि अशोक बाबू माहौर को मिला ‘काव्य अक्षर सम्मान’
‘दिल्ली में कवि अशोक बाबू माहौर को मिला ‘काव्य अक्षर सम्मान’
नई दिल्ली। साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित ट्रू मीडिया चैनल एवं पत्रिका के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली स्थित हिंदी भवन में साझा काव्य-संग्रह ‘काव्य अक्षर भाग-3’ का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा संपादित इस संग्रह में 52 रचनाकारों की रचनाएँ शामिल हैं।
समारोह में कवि अशोक बाबू माहौर को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘काव्य अक्षर 2026’ से सम्मानित किया गया। ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक एवं कार्यक्रम आयोजक श्री ओम प्रकाश प्रजापति ने अन्य रचनाकारों की उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्र, मग, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक पगड़ी भी पहनाई गई।
आयोजकों ने कवि अशोक बाबू माहौर के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से हिंदी साहित्य, काव्य-सृजन और रचनाकारों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
