कविता

वन है रब का उपहार

रे जंगल तेरी महिमा अपरम्पार
प्रकृति की हो तुम सोलह श्रृंगार
रब ने दी है तुम्हें मानव को उपहार
धरा के जीव जन्तु हैं तेरा कर्जदार

तुमसे है हमारा जीवन भर का रिश्ता
जीवन जीने हेतु तुम बने हो फरिश्ता
प्राण वायु दे करते सेवा तुँ हमार
गरमी से देती राहत तेरी ठंडी वयार

आवास बनाने में मदद होती तुम्हारी
चौखट खिड़की किवाड़ में तुँ सारी
ईंधन तेरे घर में है भरा पुरा भंडार
सखुवा शीशम महुवा का पड़ा अंबार

बरगद पीपल नीम हम सब को प्यारा
गर्म दोपहर में देता सुकून छाँव तुम्हारा
तेरे बिना जग की कल्पना है बेकार
तेरी मदद का ऋणी है सारा ये संसार

पर हम मानव करते हैं तुमसे ही गद्दारी
तेरे वंशज काट रहे हैं बन कर अत्याचारी
तुँ बुलाता है वर्षा रानी को बारंबार
पर हम मानव कितने हैं आज नासमझदार

जहाँ तुम नहीं हो धरती है वहाँ बंजर
रेगिस्तान की झलक रही है वहाँ मंजर
मिट्टी संरक्षण का कृत्य तेरा उपकार
तेरे चरणों में उदय का नमन हो स्वीकार

— उदय किशोर साह

उदय किशोर साह

पत्रकार, दैनिक भास्कर जयपुर बाँका मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार मो.-9546115088

Leave a Reply