त्योहार
बाल कविता
त्योहार
त्योहार हमारे बड़े निराले,
राखी, रंग और दीपों वाले।
खुशियों की सौगात हैं लाते,
नीरस जीवन में रंग सजाते।
सब होली खेलें रंगों वाली,
दीप जलाएँ, मनाएँ दिवाली।
ईद मनाएँ गले मिलकर,
क्रिसमस आए खुशियाँ लेकर।
मकर संक्रांति में पतंग उड़ाएँ,
तिल-गुड़ सबको खूब खिलाएँ।
रक्षाबंधन मन में प्रेम जगाए,
भाई-बहन का मान बढ़ाए।
दशहरा सत्य की जीत बताए,
जन्माष्टमी मधुर मुरली बजाए।
नवरात्रों में माँ की पूजा करते,
भक्तिभाव से जग को सजाते।
मिल-जुलकर सब पर्व मनाएँ,
प्रेम-सद्भाव के दीप जलाएँ।
खुशियों के मधुर गीत सुनाएँ,
भारत का हम गौरव बढ़ाएँ।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़
