धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

भगवान् महावीर के समय का वातावरण

मानव जीवन एक संघर्ष की गाथा है, संघर्ष करते मनुष्य के सामने अनेक संकट आते है और उनमें सफलता भी मिलती है, जो लोग डर कर संघर्ष करना छोड़ देते है, तब संकट अधिक गहरा जाते है, और उन पर विजय पाना कठिन हो जाता है, अतः संकटों से घबराने की जरूरत नहीं, उनसे निपटने का विचार दृढ़ संकल्पित करना चाहिए। भगवान् पार्श्व की परंपरा चल रही थी । उनके हजारों शिष्य वृहत्तर भारत और मध्य एशियाईं प्रदेशों में विहार कर रहे थे । उनके दो शिष्य क्षत्रियकुंड नगर में आए । एक का नाम था संजय और दूसरे का नाम विजय । वे दोनों चारण- मुनि थे । उनको आकाश में उड़ने की शक्ति प्राप्त थी । उनके मन में किसी तत्त्व के विषय में संदेह हो रहा था । वे उसके निवारण का प्रयत्न कर रहे थे , पर वह हो नहीं सका । वे सिद्धार्थ के राज- प्रासाद में आए । शिशु वर्धमान को देखा । उनका तत्काल संदेह दूर हो गया । उनका मन पुलकित हो उठा । उन्होंने वर्धमान को सन्मति के नाम से संबोधित किया । प्रश्न का ठीक उत्तर मिलने पर संदेह का निवर्तन हो जाता हैं । यह संदेह- निवर्तन की साधारण पद्धति हैं । कभी – कभी इससे भिन्न असाधारण घटना भी घटित होती हैं । महान् अहिंसक की सन्निधि प्राप्त होने पर जैसे हिंसा का विष अपने आप धूल जाता हैं , प्रज्वलित वैर मैत्री में बदल जाता हैं, वैसे ही अन्तर के आलोक से आलोकित आत्मा की सन्निधि प्राप्त होने पर मन के संदेह अपने आप समाधान में बढ़ते जाते हैं । जिज्ञासा व पिपासा के अभाव में ज्ञान का दुर्लभ खजाना हमें कहां मिल पाता है,जानने की उत्सुकता के बिना आदमी ज्ञान शून्यता में ही भटकता रह जाता है । इस विज्ञान की दुनियां में पहले ज्ञान व उसके बाद विज्ञान मिले, हमें जीवन के हर रहस्य की सही सही पहचान मिले । उस समय भारत के उत्तर- पूर्व में दो मुख्य धार्मिक परम्पराएं चल रही थी – श्रमण परम्परा और ब्राह्मण परम्परा । सिद्धार्थ और त्रिशला श्रमण परम्परा के अनुयायी थे । वे भगवान् पार्श्व के शिष्यों को अपना धर्माचार्य मानते थे । वर्धमान ने जिन परम्परा का उन्नयन किया , उसके संस्कार उन्हें पैतृक विरासत में मिले थे । वे किसी श्रमण के पास गए और धर्म- चर्चा की, इसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हैं । उनका ज्ञान बहुत प्रबुद्ध था । वे सत्य और स्वतंत्रता की खोज में अकेले ही घर से निकले थे । कुछ वर्षों तक वे अकेले साधना करते रहें । उन दिनों वज्जि गणतंत्र बहुत शक्तिशाली था । उसकी राजधानी थी वैशाली । उसकी अवस्थिति गंगा के उत्तर विदेह में थी । वज्जिसंघ में लिच्छवि और विदेह- दोनों शासक सम्मिलित थे । इसके प्रधान शासक लिच्छवि राजा चेटक थे । सिद्धार्थ वज्जिसंघ के एक सदस्य राजा थे । वर्धमान गणतंत्र के वातावरण में पले थे । गणतंत्र में सहिष्णुता, वैचारिक उदारता, सापेक्षता, स्वतंत्रता और एक – दूसरे को निकट से समझने की मनोवृत्ति का विकास अत्यन्त आवश्यक होता हैं । इन विशेषताओं के बिना गणतंत्र सफल नहीं हो सकता हैं । अहिंसा और श्याद्वाद के बीज वर्धमान को राजनीतिक वातावरण में ही प्राप्त हो गए थे । धार्मिक वातावरण में वर्धमान ने उन्हें शतशाखी बनाकर स्थायी प्रतिष्ठा दे दी । सुख और दुःख जीवन के दो पक्ष हैं । दोनों मनुष्य को शक्ति, सहजता और शिक्षा देते हैं इसलिए कहा जाता है कि ना तो दुःख में घबराना चाहिए और ना सुख में इतराना चाहिए । सुख दुःख तो जीवन की ऊर्जा के आधार है सुख से शांति पवित्रता और शुद्धता का संचार होता है तो दुःख से जीवन के लिए आवश्यक सबक मिलते हैं । महाभारत में वेदव्यास जी कहते हैं कि सुख और दुःख मानव के कर्मों के ही परिणाम हैं, इसलिए परिणाम को सहजता से स्वीकार करने में ही बुद्धिमानी हैं, जो परिणाम को सहजता से स्वीकार कर लेता है वह अनेक प्रकार की विसंगतियों और मनो विकारों से बच जाता है। इसी में जीवन के सुख का सूत्र निहित है। इस जीवन में कोई भी इनके चक्र से अछूता नहीं रहा है चाहे भगवान हो, राजा हो या रंक। अपने गुणों से प्रख्यात होने वाला उत्तम, पिता के नाम से पहचाना जाने वाला मध्यम, माता के नाम से पहचाना जाने वाला अधम और श्वसुर के नाम से पहचाना जाने वाला अधमाधम होता हैं- यह नीतिसूत्र अनुभव की स्याही से लिखा गया हैं । भगवान् महावीर स्वनामधन्य थे । वे अपनी सहज साधनाजनित विशेषता के कारण अनेक नामों से प्रख्यात हुए । उनके गुण – निष्पन्न नाम सात हैं- वर्धमान, समन ( श्रमण) , महावीर, सन्मति, वीर , अतिवीर, और ज्ञातपुत्र । बौद्ध साहित्य में उनका नाम नातपुत्त मिलता हैं । हम जिस तरीके से अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें संस्कार कहते हैं। संस्कार ऐसे बीज हैं जो शैशव काल में ही नहीं बल्कि तथ्य तो यह है गर्भावस्था से ही बोये जाने शुरू हो जाते हैं। वह जो फलित होते रहते हैं तथा परिपक्व अवस्था तक सतत् फलित होते रहते हैं। माता इसका पहली पाठशाला है तथा तत्पश्चात शनै:-शनै: परिवार, गुरुजन व सामाजिक वातावरण इसमें जुड़ते रहते हैं। इन सब इकाइयों में जैसा वातावरण होता है उन्हीं का संस्कारों में परिवर्तन होता रहता है । वह जब माता-पिता व परिवार ईमानदारी, सेवा, संयम आदि जैसे गुणों को जीते हैं तो वे गुण बच्चों के स्वभाव का हिस्सा बनते जाते हैं।

— प्रदीप छाजेड़

प्रदीप छाजेड़

छाजेड़ सदन गणेश डूँगरी गेट के पास सबलपुर रोड़ पोस्ट - बोरावड़ जिला - नागौर राज्य - राजस्थान पिन -341502 नम्बर -9993876631

Leave a Reply