धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

भगवान् महावीर का विवाह समय वह दृष्टिकोण

कुमार वर्धमान जब युवा हो गए। उनके अंग- अंग में यौवन का उभार आ गया। वे बचपन से ही सुन्दर थे। युवा होने पर वे और अधिक सुन्दर दीखने लगें, ठीक वैसे ही जैसे चांद सहज ही कान्त नहीं होता हैं, शरद ऋतु में वह और अधिक कमनीय हो जाता हैं। कुमार की यौवन श्री को पूर्ण विकसित देख माता- पिता ने विवाह की चर्चा प्रारंभ की। हर पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में पारिवारिक हो या पारस्परिक हो ऊंचा-नीचा समय आना स्वाभाविक है। हम उनसे चिन्तित न हो कर उचित है आगे के लिए कुछ सीखा जाए, ताकि आगे के जीवन में ख़ुशियां भरा अध्याय लिखा जाए। वैसे भी सुखी दाम्पत्य जीवन के कई सूत्र हैं। प्रथमः हर समय, सुख में, दुःख में हर स्थिति में दोनों का परस्पर पूर्ण सहयोग अनकहे रहे। द्वितीय : दोनों का परस्पर पूर्ण विश्वास हो। गहन आस्था एवं असीम आदर हो। हमको यह ध्यान रहे कि पारस्परिक आस्था की स्थिति इतनी नाजुक होती है कि थोड़ी सी भी गलतफहमी से ही भावुक बन सकती है। हम यह ध्यान दें कि पारस्परिक आदर सन्मान तो मधुर सम्बन्धों का महान आधार है। पति -पत्नी दो शरीर हैं पर एक मन हैं। हर बात का आदान-प्रदान आपस में धरती से ले कर गगन तक होना चाहिए। दोनों एक दूसरे की बातें सुनें इक-दूजे की इच्छाएं और जरूरतें समझें। जीवन में मतभेद किन्हीं बातों पर हो सकते हैं पर इसका असर अपने मनों पर न आने दें। ये ही कुछ बातें हैं जो पति-पत्नी के सम्बन्धों में मधुर सौगातें भर देती हैं। कुमार वर्धमान के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए अनेक राजा आए थे। उनमें कलिंग नरेश- जितशत्रु भी था। वह कुमार को देख मुग्ध हो गया था। उसी समय उसके मन में कुमार के साथ सम्बन्ध जोड़ने की साध उत्पन्न हो गयी। कुछ समय के बाद उसके यहां पुत्री का जन्म हुआ। उसका नाम रखा गया था – यशोदा। पुत्री के बढ़ने के साथ- साथ जितशत्रु के मन की साध भी बढ़ रही थी। जितशत्रु की रानी का नाम था यशोदया। उसने जितशत्रु से कहा पुत्री विवाह योग्य हो गईं हैं। अब आपकी क्या इच्छा हैं ? इच्छा और क्या हो सकती हैं ? विवाह करना हैं। अब तुम बताओं किसके साथ करना उचित होगा ? इस विषय में आप मुझसे ज़्यादा जानते हैं, फिर मैं क्या बताऊं। कन्या पर माता का अधिकार अधिक होता हैं, इसलिए इस पर तुमने जो सोचा हैं, वह बताओं। क्या मैं अपनी भावना आपके सामने रखूं जो अब तक मन में चलती रही हैं ? मैं अवश्य जानना चाहूंगा। कुमार वर्धमान बहुत यशस्वी, मनस्वी और सुन्दर आदि हैं। मैं उनके साथ यशोदा का परिणय चाहती हूं। मेरी भी तो यही इच्छा है, सधस्क नहीं किन्तु दीर्घकालिक है। मैं तुम्हारी भावना जानकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि हम बाहर से एक नहीं है, भीतर से भी एक हैं। सुखी दाम्पत्य जीवन के वास्ते पारस्परिक सौहार्द बड़ा जरूरी है, ताकि पारस्परिकता में किसी प्रकार की मजबूरी व दूरी न आने पाए। वह जहां सुख और दुख दोनों में एक जैसा प्यार व आपसी व्यवहार होता है, वहां कभी संबंधों में कोई दरार तथा किसी तरह का तकरार नहीं आती हैं। वह जहां एक दूसरे की इच्छाओं का मान, पहचान तथा आपसी सम्मान होता है, वहां हर टकराव के साथ बिखराव व मतभेद का भी अवसान हो जाता है।वह जहां पति पत्नी प्रेम के साथ रहते है, वहां अगल ये दोनों हाथ नहीं होते हैं। जितशत्रु ने दूत भेजकर अपना संदेश राजा सिद्धार्थ तक पहुंचा दिया। सिद्धार्थ और त्रिशला – दोनों को इस प्रस्ताव से प्रसन्नता हुईं। उन्होंने इसे कुमार के सामने रखा। कुमार ने उसे अस्वीकार कर दिया। वे बचपन से ही अनासक्त थे। वे ब्रह्मचारी जीवन जीना चाहते थे। माता- पिता ने विवाह करने के लिए बहुत आग्रह किया। वे माता- पिता का बहुत सम्मान करते थे और माता- पिता का उनके प्रति प्रगाढ़ स्नेह था। वे एक दिन भी वर्धमान से विलग रहना पसन्द नहीं करते थे। वर्धमान को इस स्नेह की स्पष्ट अनुभूति थी। इसी आधार पर उन्होंने संकल्प किया था माता- पिता के जीवनकाल में मैं मुनि नहीं बनूंगा। वर्धमान में मुनि बनने की भावना और क्षमता – दोनों थी। ब्रह्मचर्य उनका प्रिय विषय था। इसे वे बहुत महत्त्व देते थे। वह उनके ब्रह्मचर्य को प्रतिष्ठा देने के भावी प्रयत्नों से ज्ञात होता हैं। जीवन का एक विज्ञान अवश्य है कि यदि हम वर्तमान पल में जीना लगें तो जानेंगे निराश नहीं होना क्या होता है। वर्तमान पल में जी कर संतुष्ट होने वाला ही अहं ब्रह्मास्मि का सही से पर्यायवाची हो सकता है। जीवन में कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। हां अगला कदम कहां रखना है यह हमारा मन जान सकता है और इसी को हम जीवन मान सकते हैं।पर वह अगला कदम रख पाएंगे कि नहीं, भविष्य ही जानता है। इसलिए हर पल हम वर्तमान में जियें और आनन्द का घूंट पियें। सुख-दुःख आदि सब घटनाचक्रों में सम रहना, साधना का सर्वोच्च शिखर है।

— प्रदीप छाजेड़

प्रदीप छाजेड़

छाजेड़ सदन गणेश डूँगरी गेट के पास सबलपुर रोड़ पोस्ट - बोरावड़ जिला - नागौर राज्य - राजस्थान पिन -341502 नम्बर -9993876631

Leave a Reply