ग़ज़ल
तेरी ख़ुशियों के लिए ख़ुद को मिटा दूँगा मैं,
तू जहाँ भी रहे, हर दर्द भुला दूँगा मैं।
तेरी हर बद्दुआ भी सर-आँखों पर रख लूँगा,
तू दुआ दे न दे, तुझे दुआ दूँगा मैं।
जिसके हाथों में तेरा हाथ रहे उम्र भर,
उसकी राहों से हर काँटा हटा दूँगा मैं।
मेरी उम्र भी अगर तेरे काम आ जाए,
तेरी साँसों में अपनी उम्र लगा दूँगा मैं।
तू हँसता रहे, चाहे मेरी दुनिया उजड़ जाए,
तेरी ख़ातिर अपनी हर ख़ुशी लुटा दूँगा मैं।
तेरे हिस्से में कभी आँसू न आने दूँगा,
तेरे ग़म को भी अपनी पलकों पे सजा लूँगा मैं।
तुझे पाने की ज़िद अब तो रही ही नहीं,
तेरी तक़दीर में बस ख़ुशियाँ लिखा दूँगा मैं।
वो अगर तुझसे मोहब्बत करे मुझसे ज़्यादा,
उसके हिस्से की भी वफ़ा निभा दूँगा मैं।
“कान्हा” अब मोहब्बत का बस इतना उसूल है,
तू किसी के साथ भी रहे, तुझे अपना ख़ुदा मान लूँगा मैं।
और ऐ माधव! मेरी बस इतनी-सी अरदास रहे,
उसकी ख़ुशी कम पड़े तो मेरी उम्र भी उसे लगा देना।
✍️हेमंत सिंह कुशवाह
