नारी शक्ति
स्वतंत्र हैं आज की भारतीय नारी,
महिला दिवस की महिमा न्यारी।
डंके की चोट पर करती मनमानी,
आजादी की गढ़ती नवल कहानी।।
अंतरिक्ष से सागर तल तक फैली,
ज्ञान गागर मोतियों की कौशल थैली।।
विदुषी वत्सला संसार की धुरी।
त्याग समर्पण प्रभु प्रतिरूपा पूरी।।
माया ममता की शीतल छाया।
रूप सुहाना कोमल पावन काया।।
एक दिवस मनाकर आभार जताते,
स्नेह दुलार का वो मोल गिनवाते।।
आदर सम्मान महिला का करना,
जीवन दायिनी हैं वह निश्छल झरना।।
सार्थक महिला दिवस तब होगा,
घर परिवार में प्रेम विश्वास खिलेगा।।
