गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

उसके चहरे की तबस्सुम देखता ही रह गया।
मुस्कुरा कर उसने जब देखा ठगा ही रह गया।।

उसकी चाहत का नशा तो इस क़दर मुझपर चढ़ा।
भूल बैठा खुद को महफ़िल में खड़ा ही रह गया।।

मुझसे आकर पूछता वो कैफियत मेरी अगर।
मुझको लगता है वहम बस सोचता ही रह गया।।

हीर बनकर जब पुकारा उसने यूं मुझको कभी।
देखता अचरज से ये सारा समा ही रह गया।।

इश्क़ है या कोई धोखा मेरे दिल मुझको बता।
मैं तो बस उसकी निगाहों में ख़ुदा ही रह गया।।

— प्रीती श्रीवास्तव

*प्रीती श्रीवास्तव

पता- 15a राधापुरम् गूबा गार्डन कल्याणपुर कानपुर

Leave a Reply