कविता

स्वतंत्रता दिवस

आ गया प्यारा स्वतंत्रता दिवस,
लेकर  अमर  क्रांति का संदेश |
छाया  है  चहुँओर  हर्ष  ही  हर्ष,
सबसे न्यारा-प्यारा है भारतवर्ष |
लहरा  रहा  बड़ी शान से तिरंगा,
दिलों में सबके बह रही प्रेमगंगा |
हिंदू- मुस्लिम और सिख- ईसाई,
रहते यहाँ सब मिलके भाई-भाई |
सदा सुरक्षित रहे अपनी स्वतंत्रता,
टूटने न पाये कभी अपनी एकता |
आओ साथी मिलकर जश्न मनायें,
जन – जन राष्ट्रगीत  प्रेम से  गायें |
— मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111