मौका
मौका या अवसर हमारी ज़िंदगी में एक बहुत अहम किरदार अदा करता है।
जैसे सूरज का निकलना हर रोज़ नए सिरे से होता है, वैसे ही मौके भी हर रोज़ आते हैं। मगर उन मौकों को पहचानने और उनका फाइदा उठाने के लिए इंसान को हर वक़्त तैयार और सतर्क रहना चाहिए।
जैसे सूर्योदय देखने के लिए हमें जल्दी उठना पड़ता है, उसी तरह मौके पाने और उन्हें आज़माने के लिए भी हमें हर वक़्त होशियार रहना चाहिए। अगर हम देर से जागते हैं या सुस्त रहते हैं तो सूरज की पहली किरण से महरूम रह जाते हैं, और वैसे ही अगर हम मौके के लिए तैयार नहीं होते, तो वो हाथ से निकल जाता है।
सूरज की पहली किरण हमें एक नया दिन देती है, और मौका हमें ज़िंदगी में नई राह पर आगे बढ़ने का चांस देता है।
सूरज निकलने से जैसे दिन बदल जाता है, वैसे ही अच्छा मौका इंसान की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है।
सूरज की रौशनी हमें सीखने का मौका देती है, और मौके भी हमें ज़िंदगी में नया तजुर्बा और सीख हासिल करने का रास्ता दिखाते हैं।
जो लोग मौके को पहचानकर उसका सही इस्ते्माल करते हैं, वो तरक़्क़ी और कामयाबी की तरफ़ आगे बढ़ते हैं।
मौका इंसान को ज़िंदगी में आगे बढ़ने, कुछ नया सीखने और अपनी हैसियत को बेहतर बनाने का ज़रिया है।
मौकों को पहचानो, उनके लिए हर वक़्त तैयार रहो।
अपने आसपास के मौकों को देखो और उन्हें हासिल करने की कोशिश करो।
नया सीखने के लिए दिल बड़ा रखो और जुर्रत दिखाओ।
मौकों का फायदा उठाकर अपने मंज़िल की तरफ बढ़ो।
मौकों की अहमियत को समझो और उन्हें खोने से बचो—ताकि अपनी ज़िंदगी बेहतर बना सको।
ये बातें बहुत हौसला देने वाली हैं। मौका पहचानकर उसका सही फाइदा उठाओ, अपनी ज़िंदगी में तरक़्क़ी और बेहतरी लाओ।
— डॉ. मुश्ताक अहमद शाह
