दोस्ती
दोस्त अनमोल होते है,
दोस्त यादो में, सम्बादो में होते है
दोस्त गीत ग़ज़ल होते है,
दोस्त न हो जिंदगी सूनी है,
सारे रंग फीके है,
न होली न दिवाली अच्छी लगती है,
दोस्त महफ़िलो में संगीत की मधुर धुन की तरह होते है,
हर दर्द में दोस्त साथ होते है,
दोस्त रूठ जाये तो जग रूठ जाता है,
दोस्त से बढ़कर कोई नहीं होता है
सर्द रातो में चाय की चुस्कियो में
दोस्त ही साथ होते है,
दोस्त अगर सच्चे हो तो जिंदगी हसीं है,
सच्चे दोस्त बहुत मुश्किल से मिलते है,
दोस्त कमजोर धागो से नहीं बंधे होते,
जो टूट जाये,
दोस्त कभी न छूटे क्योकि
दोस्त अनमोल होते है।।
मित्रता दिवस की सभी को बधाई।।
— गरिमा लखनवी
