रूपेश को मिला “निहारिका गौरव सम्मान- 2025”
बिहार के सीवान जिले के चैनपुर गॉंव के स्व० भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे पुत्र रूपेश कुमार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, हज़रतगंज, लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित समारोह में “विश्व भूषण सम्मान-2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जश्ने आज़ादी ट्रस्ट की सचिव एवं पी.एम.डब्ल्यू.जे.ए. की मुख्य संरक्षक आदरणीया निघत ख़ान ने की । विशिष्ट अतिथियों में प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री महेन्द्र सिंह भीष्म, पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेत्री श्रीमती फरहा रिज़वी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उमंग खन्ना, उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष डॉ. अमिता दूबे, प्रसिद्ध साहित्यकार मुकुल महान, ट्रस्ट के अध्यक्ष एव PMWJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी उपस्थित थे। संस्था की संस्थापिका सह PMWJA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा जी के द्वारा कार्यक्रम को पूर्णरूप से रूपरेखा दिया एव सफल संचालन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 101 विभूतियों को “विश्व भूषण सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया। तथा विशेष साहित्यिक उपलब्धि प्राप्त रूपेश कुमार को “निहारिका गौरव सम्मान-2025” से नवाजा गया। संचालन सुप्रसिद्ध एंकर श्री आसिम काकोरीवी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।
