कविता

युवा मन – ये कैसा तूफ़ान?

मुट्ठी में मोबाइल, खोया है इंसान,
दिल में है ग़ुस्सा, भाषा में तूफ़ान।
छोटी-सी बात पर, आग का धुआँ,
गुमराह होती, आज की जवानी कहाँ।
मोबाइल की स्क्रीन पर, युद्ध का शोर
आभासी दुनिया खींचती उस ओर।
ख़ून-ख़राबा बन गया है कहानी,
संवेदनशीलता अब रही न बाकी।
घर के आँगन में पसरा सूनापन,
रिश्तों में है दूरी, हर ओर खालीपन।
माँ-बाप हैँ व्यस्त, गुमशुदा है दुलार,
लाडलों का बचपन हुआ लाचार।
सफलता के बोझ में मची होड़,
असफलता का ग़म करे कठोर।
शॉर्टकट की राह कहाँ ले जाएगी,
ग़ुस्सा और नफ़रत क्या बनाएगी ?

— मुनीष भाटिया

मुनीष भाटिया

जन्म स्थान : यमुनानगर (हरियाणा) उपलब्धियां: विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख एवं कविताएँ I प्रकाशन: चार कविता संग्रह एवं तीन निबंध संग्रह, तीन quote बुक्स राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दस हजार से अधिक पत्र पत्रिकाओं में वर्ष 1989 से निरंतर प्रकाशन I 5376, एरोसिटी, ऍफ़ ब्लाक, मोहाली -पंजाब M-7027120349 munishbhatia122@gmail.com