कविता – पापा
इतने साल हो गए,फिर भी भूल नहीं पाते है,
आपके संग बिताए पल आज भी मेरे चेहरे में मुस्कान ले आते है,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
आपकी उँगली थामे चलना सीखा भूल नहीं पाते है,
हर ख्वाहिशों को आपको बताना,यादों से मिटा नहीं पाते है,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
मेरे आँखों को आप जाने कैसे सदा पढ़ते,
मायूस होने पर बिना सोचे सर पर हाथ रखते,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
ताक़त बनकर ज़िन्दगी में मेरे आप सदा रहे,
जिंदगी जीने की सदा हिम्मत देते रहे,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
न जाने क्यों साथ हमारा इतना कम रहा?
लाड़-प्यार आपका लंबे अरसे तक मेरे नसीब में नहीं रहा,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
प्रार्थना यही है हर जन्म हमारा साथ बना रहे,
अगले जन्म का साथ इससे थोड़ा लंबा रहे,
ओ पापा आप सदा याद आते है ।
— अनुपमा प्रधान
