यमराज कहता है – राम आयेंगे
दीपोत्सव की छटा देखयमलोक से मित्र यमराज मेरे पास आए,दीपावली की बधाइयां शुभकामनाओं के साथमिठाई का डिब्बा पकड़ाकर कहने लगे –प्रभु! सब कह रहे हैं कि ‘राम आयेंगे’अब आप बताओ- भला राम जी गए कहाँ थे?जो फिर से आयेंगे,अब तो उनका भव्य मंदिर भी बन गया हैसेवा-सत्कार, पूजन-आरती भी नियमित हो ही रहा है,फिर उन्हें आने-जाने की जरूरत क्या है?चलो मान भी लें, कि राम जी आयेंगेतो भला इसमें इतना अजूबा क्या है?मंदिर उनका, अयोध्या उनकी, लोग उनकेघर और राज्य भी उनका अपना।वे जब चाहें कहीं भी आयें या जायें,भला उन्हें रोकने वाला कौन है?मैंने इशारे से उसे रोका और पूछा –सच बता -तेरे कहने का मतलब क्या है?यमराज अपनी रौ में कहने लगामेरे मतलब की चिंता छोड़िए और सिर्फ इतना बताइएकि अब जब राम जी आते या जाते हैंतो आप लोगों को इतना दर्द क्यों होता है?बड़े खैरख्वाह हैं, तो फिर जाने ही क्यों दे रहे हैं?अरे यार! उनका अपना जीवन, अपनी भावनाएं हैं,ऊब जाते होंगे, तो घूमने चले जाते होंगेइसी बहाने अपने राज्य की खोज खबर भी ले लेते होंगे।क्या पता रामराज्य की आड़ मेंआप लोग क्या-क्या गुल खिलाते होंगे?बदनाम तो बेचारे श्री राम जी ही होंगे।मैं तो कहता हूँ कि अच्छा है कि अब वे किसी पर भीआँख मूँदकर भरोसा नहीं करते हैं,क्योंकि आप लोग विश्वास के लायक ही नहीं है।उसकी बात सुन मुझे गुस्सा आ गयाऔर मैं अकड़ में पूछ बैठा – तू ऐसा क्यों कह रहा है?यमराज ने जवाब दिया – गलत क्या कह रहा हूँ?मुझे भी खबर है कि आपके धरती लोक परआज क्या कुछ नहीं हो रहा है,लूट खसोट, भ्रष्टाचार, व्यभिचार, अत्याचार, हिंसा,जाति-धर्म के नाम पर अराजकताबहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़और जाने क्या-क्या अपराध हो रहा है,अब तो रिश्तों का खून भी आये दिन होने लगा हैमानवीय संवेदनाओं का अस्तित्व मिट रहा है,स्वार्थ के झंडाबरदारों का विस्तार हो रहा हैइतना काफी है या और कुछ बताऊँ?यमराज की बात सुन मेरा सिर शर्म से झुक गयाज़बान पर ताला सा लग गया।मुझे मौन देख यमराज बोला-मित्र! प्रभु राम जी को अपना काम करने दीजिए,उनके आने-जाने पर नजर मत रखिए,कुछ करना है, तो अपने चाल चरित्र कोएकदम पाक-साफ रखिए,राम जी की गरिमा का भी थोड़ा ख्याल रखिए,रामराज्य के सपने को फिर से साकार करने मेंज्यादा नहीं तो अपना गिलहरी प्रयास करिए।सच मानिए! राम जी कहीं नहीं गये थेजो बार-बार आने-जाने में आप उलझे रहे हैं,अपने भीतर के राम को देखने में तो शर्माते हैंआखिर इतनी सीधी सी बात, समझ क्यों नहीं पाते हैं?आप मेरे मित्र हैं, इसलिए इतना कर सकता हूँ,आपकी अब तक की गलतियाँ, माफ़ करवा सकता हूँक्योंकि राम जी मेरी बात मान लेंगे,मेरे अनुरोध पर आपको एक बार माफ तो कर ही देंगे,यह और बात है कि इसके लिएमुझे दंडित करने पर विचार भी जरुर करेंगे।पर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा,क्योंकि राम जी मुझे तो हमेशा की तरहइस बार फिर भी माफ कर ही देंगे।अब मैं आपसे विदा लेकर,सीधे राम जी के चरणों में जाकर नतमस्तक होता हूँजन- मन और आपके साथअपने भी कल्याण, सुख-समृद्धि,और खुशहाली की कामना करता हूँ,देख लीजिए मैं भी तो राम जी की जय-जयकार करता हूँ,आप सबके सुर में सुर मिलाता हूँ,राम आयेंगे, आखिर यही बात तो मैं भी कहता हूँ।
