समाचार

प्रो.शरद नारायण-नीलम खरे सम्मानित 

मंडला-अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रसंग जबलपुर का कृति विमोचन,सम्मान समारोह व‌ काव्य समागम इं.विनोद नयन के संयोजन-संचालन में आयोजित हुआ,जिसमें कृष्णा राजपूत की सजल विधा की कृति का विमोचन हुआ व चयनितों का सम्मान हुआ। अतिथि के रूप में डा.महेश दिवाकर मुरादाबाद,डा.अनिल गहलोत मथुरा आदि की उपस्थिति रही।

 मंडला के प्रोफेसर शरद नारायण खरे व श्रीमती नीलम खरे विशेष आमंत्रित थे। उन्हें आयोजकों ने तिलक वंदन, पुष्पहार,अंगवस्त्र व साहित्य भेंटकर सम्मानित किया।काव्य पाठ में प्रोफेसर शरद नारायण खरे ने शानदार समसामयिक गीत पढ़ना तो नीलम खरे जी ने बेटियों पर केंद्रित दोहे प्रस्तूत कर सभी से प्रशंसा अर्जित की। साहित्य परिसर, कचनार सिटी, विजयनगर, जबलपुर में आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित रचनाकारों की उपस्थिति रही।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com