प्रियंका अग्निहोत्री सहित साहित्य एवं बॉलीवुड की अनेक हस्तियाँ सम्मानित
फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा ने उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा यूपीएए अवार्ड्स का आयोजन किया । इस 31वें अवार्ड समारोह में बॉलीवुड समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, बेबी रानी मौर्या मंत्री, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, और मुख्ययमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया । उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने यूपीएए के संरक्षक नितिन मिश्रा समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों को सम्मानित किया ।
वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल ऑरनेट में आयोजित इस अवार्ड सेरेमनी के कार्यक्रम में फ़िल्मी जगत के साथ शिक्षा, साहित्य आदि क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिल्मी दुनिया समेत शहर के नामचीन लोग शामिल हुए। जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि जयवीर सिंह (पर्यटन मंत्री), विनीत सिंह (एमएलसी), डॉ. जी. के. गोस्वामी (एडीजी) और प्रखर मिश्रा ( निर्देशक ,यूपी पर्यटन) फिल्म निर्माता मयूर बारोट शामिल हुए। इस अवार्ड कार्यक्रम में नितिन मिश्रा, मुख्य संरक्षक यूपीएए और वामिक खान संस्थापक और अध्यक्ष यूपीएए का अभिन्न योगदान रहा। इस अवसर पर UPAA संस्था की ओर से सम्मान की इस कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
काशी की साहित्यकार प्रियंका अग्निहोत्री “गीत” भी साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित की गईं| यूपीएए अवार्ड्स में मुख्य अतिथि द्वारा फिल्मी जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह की इस कड़ी में प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य, बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक फिल्म निर्माता लेखक अंदाज -2 के सुनील दर्शन, इम्पा अध्यक्ष और निर्देशक अभय सिन्हा, इंडियन आइडल के ऋषि सिंह और 14वें सीजन के विजेता वैभव गुप्ता, सारेगामापा के पार्श्व गायक विनीत सिंह को सम्मानित किया गया।
वहीं साथ ही फ़िल्मी अभिनेताओं में राहुल रॉय, अरुण बक्शी, फैज़ान कुर्रेशी, अनिल रस्तोगी, रजनीश दुग्गल, अंशुमान, शरद मल्होत्रा, विक्रम कोचर, संजय गंगनानी, मनीष राय सिंघानिया, रणदीप राय और रोहन गंगोतरा को अवार्ड दिए गए। साथ ही अभिनेत्री चाहत खन्ना, आम्रपाली दुबे, तूलिका बनर्जी, गुरप्रीत कौर, अभिनेत्री निशि, अभिनेत्री शाइनी दीक्षित, कनक पांडे, नियति सुरेश फतनानी को सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड समारोह के दौरान इंडिया रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ की महासचिव डॉ.हिमाबिंदु नायक, डॉ.लोकेन्द्र गुप्ता ( हेड इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर मेदांता हॉस्पिटल) तथा एरा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. फरजाना महदी को सम्मानित किया गया ।
