समाचार

मानवता दूत सम्मान से सम्मानित हुए मुकेश 

फतेहाबाद (आगरा) ।  दाऊजी गार्डन में वीर एकलव्य सेवा संस्था ने अपना तृतीय स्थापन दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ एकलव्य की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने से हुआ । 

इस अवसर पर मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अध्यक्ष- बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी) को ‘मानवता दूत सम्मान- 2026’ से सम्मानित किया गया । सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान पत्र, अंग वस्त्र प्रदान किए गये। वीर एकलव्य सेवा संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों, विधिक सेवाओं व अन्य सामाजिक कार्यों पर कार्य कर रही है  इस अवसर पर मौजूद रहे, अवधेश कुमार निषाद, विकास वर्मा, भूरीसिंह, पीतम सिंह, हिम्मत सिंह, निहारिका, विनोद कुमार आदि। 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111

Leave a Reply