हाइकु/सेदोका

वृक्ष पत्तियाँ बदलते हैं, जड़ें नहीं

ऋतु बदली है
पर जड़ों की नमी
वैसी ही है

पीले पत्तों में
जीवन की थकान
धीरे उतरी

डाली ने फिर
नव हरियाली को
गले लगाया

आँधी आई
टहनियाँ झुकीं
जड़ें अडिग रहीं

धूप ने चूमी
मिट्टी की ख़ामोशी
सुगंध जागी

वर्षा की बूँद
पुराने तने पर
गीत लिख गई

वक़्त के साथ
चेहरे बदलते हैं
सत्य नहीं

नदी के पार
बरगद की छाया
अब भी वही

पत्तियाँ झरीं
फिर भी वृक्ष ने
आकाश थामा

मौन जड़ों में
पीढ़ियों की स्मृति
धीमे बहती

सर्द हवाएँ
तन को बदल सकीं
मन को नहीं

धरती सुनती
हर टूटे मौसम की
अनकही धुन

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com