मिडिल क्लास
मिडिल क्लास तो मिडिल क्लास है
भरा हुआ आधा गिलास है
अच्छे दिन आने वाले हैं सदा
लगाए वह तो यह ही कयास है
उब गया है पीते पीते
अजब गजब बस उसकी ही प्यास है
किससे मन की पीर बताएं
जो भी मिला वह खुद हताश है
नहीं लोअर या अपर क्लास है
पूरा तबका मिडिल क्लास है
व्हाट्सएप फेसबुक खूब मिला है
निकल रही उसकी भड़ास है
अजब गजब उसकी कविताएं
कलयुग का तुलसी या सूरदास है
जिधर जिधर भी देख लीजिए
मिडिल क्लास बस मिडिल क्लास है
x x x x
सारे मिडिल क्लास पगलाये हैं अपर क्लास कहलाने को
सारे भुक्कड़ बन जाते हैं फाइव स्टार में खाना खाने को
दाम देखकर महंगी से महंगी डिश का आर्डर करते हैं सब
जिसने बुलाया मजबूर है वो सारे बिल का दाम चुकाने को
— डॉक्टर इंजीनियर मनोज श्रीवास्तव
