अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस
अपनी पीढ़ी अब ढलान पर है
युवा कन्धों पर है अधिक जिम्मेदारी
राष्ट्र की सुरक्षा भी रहे अक्षुण्ण
और बढ़ती जाए विकास की गाड़ी।
अनुभव और युवा शक्ति का मिश्रण
निश्चित दिलाएगा अद्भुत परिणाम
नवीनतम तकनीक के बलबूते पर
बन जाएंगे सारे बिगड़ते हुए काम।
परिवर्तन प्रकृति का नियम है
इसको सहज स्वीकार करना होगा
युवा आवाज़ को सुनना जरूरी
समस्याओं का निदान करना होगा।
रचनात्मक विचार किसी के भी हों
उनको सम्मान मिलना ही चाहिए
भ्रष्टाचार चाहे जिस रूप में हो
उसकी जड़ें हिलना ही चाहिए।
आज की पीढ़ी करे तर्क संगत बात
उनको सवालों के ज़बाब चाहिए
सही को सही कहने में कैसी हिचक
हर बात का गलत अर्थ मत लगाइये
समस्याओं का समाधान भले न हो
लेकिन सबकी बात सुनना जरूरी
त्याग कर हठधर्मिता का मार्ग
न्याय का रास्ता चुनना जरूरी।
माना युवा पीढ़ी में जोश अधिक है
लेकिन होश भी बनाए रखना होगा
ग़लत दिशा में न भटक जाएं कदम
इसका भरसक ध्यान धरना होगा ।
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
इसकी मशाल सदा जलनी चाहिए
देश विरोधी शक्तियों से रहें सतर्क
राष्ट्र भक्ति की धारा बहनी चाहिए।
आज है अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
१५ से २४ वर्ष के लोग इसमें आते
सच कहूं तो बहुत कच्ची है यह उम्र
जल्दी से गूढ़ बात समझ न पाते।
इसलिए हमारी है यह जिम्मेदारी
इनका सही मार्गदर्शन किया जाए
यह हैं कल के भारत का भविष्य
किसी की कठपुतली न बनने पाएं।
यह हैं कल के भारत का भविष्य
किसी की कठपुतली न बनने पाएं।
— नवल अग्रवाल
