शिक्षा
चक्र पिरामिड
शिक्षा
शिक्षा है विकास का साधन,
साधन से ही साध्य है मिलता,
मिलता शिक्षक से है ज्ञान,
ज्ञान से बन जाते हैं महान,
महान वही जो करे उपकार,
उपकार है सबसे बड़ा उपहार,
उपहार अनुपम शिक्षक की शिक्षा।
स्वरचित और मौलिक
लीला तिवानी
सम्प्रति ऑस्ट्रेलिया
