हिंदी दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह संपन्न
फतेहाबाद (आगरा)। होटल वृंदावन एंड फैमिली रेस्टोरेंट फतेहाबाद (आगरा) में हिंदी दिवस के स्वर्णिम अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश मझवार एडवोकेट ने की । वहीं प्रोफेसर पीतम सिंह ने विस्तार से हिंदी की वर्तमान स्थिति व हिंदी विकास पर प्रकाश डाला । संगोष्ठी की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए इंजीनियर विकास वर्मा ने देश व विदेश में हिंदी भाषा विकास की गतिविधियों पर प्रभावी उद्बोधन दिया ।

कार्यक्रम के मध्य में मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने काव्य पाठ किया। हिम्मत सिंह ने सुझावों पर विस्तृत विचार – विमर्श करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। साथ ही संस्था द्वारा आगामी प्रकाशन साझा संकलन ‘भक्ति पथ’ के लिए रचनाकारों को आमंत्रण दिया गया । इस प्रतिष्ठित संकलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया जा रहा है ।
सहयोगी संस्था के तौर पर वीर एकलव्य सेवा संस्था फतेहाबाद का बहुत-बहुत आभार व सहयोग काबिले तारीफ रहा । उक्त कार्यक्रम में ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रभाषा हिंदी भूषण सम्मान’ देशभर के इक्यावन हिंदी साधकों को प्रदान किया गया । साथ ही उपस्थित महानुभावों को सत् साहित्य भेंट किया गया ।
कार्यक्रम के समापन के बाद सुस्वादु भोजन की व्यवस्था ई. विकास वर्मा (दाऊजी साड़ी शोरूम) के सौजन्य से की गई । इस अवसर पर मौजूद रहे, सतीश वर्मा ठेकेदार, भूरीसिंह (पंचायती राज विभाग), अखिलेश (भारतीय सेना), राजेश, प्रेमशंकर आदि ।
