मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हुए सम्मानित
रोहतक (हरियाणा)। विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति द्वारा लख्मी चंद्र स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉरमिंग एंड विजुअल आर्ट्स के मिनी ऑडिटोरियम में आगरा – उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026 प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके साथ ही पद्मश्री डॉ. महाबीर गुड्डू, बोहल शोध मंजूषा के प्रधान संपादक डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट सहित हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने शिरकत की ।
