जाबालिपुरम सृजन संस्था का वार्षिक आयोजन

मंडला-नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडीकल कालेज जबलपुर के प्रेक्षागृह में जाबालिपुरम सृजन संस्था का वार्षिक आयोजन संस्था-अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अधिवक्ता के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मेडीकल कालेज के डीन डा नवनीत सक्सेना ने की, जबकि मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि, लेखक, शिक्षाविद प्रो.(डॉ) शरद नारायण खरे मंचासीन थे।
इस समारोह में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व व कृतित्व को आदर्श मानकर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश मुखरित किया गया। इस आयोजन में मेडीकल कालेज के अलावा दो और सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रो शरद नारायण खरे ने प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम की विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजक संस्था जाबालिपुरम सृजन संस्था के द्वारा प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे को उनकी समर्पित पाँच दशकीय विशिष्ट साहित्य सेवा व चार दशकीय उच्च शिक्षा सेवा के लिए शानदार स्मृति चिंह,अंगवस्त्रम व गुलदस्ता भेंटकर गरिमापूर्वक सुरेश शर्मा अधिवक्ता व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मेडीकल कालेज के प्रोफेसरों व छात्र-छात्राओं सहित अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति रही।
