क्षणिकाएं
मायका-
खुशियों का जायका
कौन समझ पाएगा
बारिश-
नैहर जाने की आस
भर देती उल्लास
मां का आंगन-
बहन भाई संग,
बीता बचपन
उछाल के चावल-
गई जो बेटी,
पल भर में हुई पराई
पति-
तुम दीपक
हम बाती
तिल तिल जलती रहती
फूली नहीं समाती
मातापिता का प्यार
अभी अभी तो समझा हूं
और वो चल भी दिए
प्रेम करने की
फुरसत मिली जब
प्रेम के मायने ही बदल गए
— मनु वाशिष्ठ
