हाइकु/सेदोका

दिल पोखरा

दिल पोखरा
प्रीत कमल खिला
तुम्हारे लिए।

अल्हड़ हवा
गुल-दुपहरिया
तुम्हारे लिए।

हेत हिंडोरा
झुलाए ये मनवा
तुम्हारे लिए।

झूमे जियरा
पवन पुरवैया
तुम्हारे लिए।

ध्यान बगिया
स्मित पाटल खिला
तुम्हारे लिए।

चपल नैना
मोहिनी मुस्कनिया
तुम्हारे लिए।

स्मृति झरोखा
निगोड़ी ये निंदिया
तुम्हारे लिए।

मन महुआ
बहके साँझ बेला
तुम्हारे लिए।

कारे बदरा
सूनी-सूनी रतिआ
तुम्हारे लिए।

ज्यूँ गुजरिया
हिय बावड़ी व्यथा
तुम्हारे लिए।।

— शावर भकत ‘भवानी’

शावर भकत 'भवानी'

वृन्दावन

Leave a Reply