कविता

कोई आज मुझको लगा ले गले

कोई आज मुझको लगा ले गले
मेरे सपने विषमताओं में पले
अरमान सारे तिल-तिल जले
अँधेरे के हाथों गए हैं जो छले

तरसता रहा सदा प्यार को
किस्मत ने दिया तिरस्कार को
अपनों का दिया विष पीता रहा
अभावों के मरुस्थल में जीता रहा

उजाला ज़िन्दगी में मुझे ना मिला
मेरी किस्मत तूने अच्छा दिया शिला
गढ़े सेतु मन में प्रगति के दिनरात
मैं शोषित-पीड़ित, किसे सुनाऊँ बात

कभी हँसी मेरे अधरों पर भी खिले
सूखे स्वप्नों की जड़ों में पानी मिले
टूटती साँसों में फिर प्राणवायु चले
कोई आज मुझको लगा ले गले

— मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111

Leave a Reply