गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

तुम्हें ख़त लिख रहा हूँ
लगी लत लिख रहा.हूँ

दीवारें वालिदा को
पिता छत लिख रहा हूँ

बड़ों से झुक के मिलना
लियाकत लिख रहा हूँ

ये कत्लेआम दहशत
कयामत लिख रहा हूँ

मुहब्बत से ही आदम
सलामत लिख रहा हूँ

बढ़े जो दाम रोटी
कसालत लिख रहा हूँ

बहस घर वापसी पर
सियासत लिख रहा हूँ
==============

अनन्त आलोक

अनन्त आलोक

नाम - अनन्त आलोक जन्म - 28 - 10 - 1974 षिक्षा - वाणिज्य स्नातक शिक्षा स्नातक, पी.जी.डी.आए.डी., व्यवसाय - अध्यापन विधाएं - कविता, गीत, ग़़ज़ल, हाइकु बाल कविता, लेख, कहानी, निबन्ध, संस्मरण, लघुकथा, लोक - कथा, मुक्तक एवं संपादन। लेखन माध्यम - हिन्दी, हिमाचली एंव अंग्रेजी। विशेष- हि0प्र0 सिरमौर कला संगम द्वारा सम्मानित पर्वतालोक की उपाधि - विभिन्न शैक्षिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रशस्ति पत्र, सम्मान - नौणी विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान व प्रशस्ति पत्र - दो वर्ष पत्रकारिता आकाशवाणी से रचनाएं प्रसारित - दर्जनों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित - काव्य सम्मेलनों में निरंतर भागीदारी - चार दर्जन से अधिक बाल कविताएं, कहानियां विभिन्न बाल पत्रिकाओं में प्रकाशित प्रकाशन - तलाश (काव्य संग्रह) 2011 संपर्क सूत्र - साहित्यालोक, बायरी, डा0 ददाहू, त0 नाहन, जि0 सिरमौर, हि0प्र0 173022 9418740772, 9816642167

One thought on “ग़ज़ल

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    बहुत खूब .

Comments are closed.