बाल कविता

बाल कविता

चिड़िया रानी चिड़िया रानी
आओ चुग लो दाना पानी
जी भरके तुम खाओ सब
भरी कटोरी रखी नानी

देश-देश में तुम जाती हो
नये-नये किस्से लाती हो
किसी रोज फुरसत में आकर
हमे सुनाओ सभी कहानी

दिनभर उड़ती रहती हो
कभी नहीं तुम थकती हो
कैसे करती हो यह सब
पड़ेगी इक दिन हमें बतानी

कवि संयम

कवि संयम

नाम - रवी पांडेय 'संयम' साहित्यिक नाम - कवि संयम पिता - श्री गंणेश शंकर पांडेय माता - श्रीमती सोना पांडेय जन्म तिथि - 5-7-1988 शिक्षा - एमए (राजनीतिशास्त्र ) , बीएड पता - जिला-बस्ती, उत्तरप्रदेश संपर्कसूत्र – 09984035709 उपलब्धि - लेखन क्षेत्र में नवोदित (फेसबुक मंच जैसे - कविता लोक ,युवा उत्कर्ष मंच , अधुरा मुक्तक मंचो से सम्मानित) रूचि - कलम साधना एवं समाज सेवा