हाइकु/सेदोका

दीपावली-हाइकु

1.
चिराग जला
दीपावली की रात
उजाला फैला
2.
कहाँ उजाला
झोंपड़ी के बाहर
घना अँधेरा
3.
प्रकाश आओ
गरीबों की दीवाली
जगमगाओ
4.
लक्ष्मी चंचला
धन के लोभ में क्यों
दीपक जला
5.
अर्थ की खाई
अनर्थ अंधकार
तम धिक्कार
6.
मन में ज्ञान
हृदय में रोशनी
लक्ष्य में ध्यान
7.
इस दीवाली
बोये प्रेम के बीज
न रखें टीस
8.
ऐ हमजोली
माँ लक्ष्मी स्वागत को
बनी रंगोली
9.
दीप उत्सव
हृदय के भीतर
है दीपोत्सव

विनोद दवे

नाम = विनोदकुमारदवे परिचय = एक कविता संग्रह 'अच्छे दिनों के इंतज़ार में' सृजनलोक प्रकाशन से प्रकाशित। अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत। विनोद कुमार दवे 206 बड़ी ब्रह्मपुरी मुकाम पोस्ट=भाटून्द तहसील =बाली जिला= पाली राजस्थान 306707 मोबाइल=9166280718 ईमेल = davevinod14@gmail.com